बॉलीवुड गानों से होगा ब्रेन स्ट्रोक का इलाज

हमारे देश में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है

इस बीमारी के कारण हर साल एक बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है

लेकिन अब बॉलीवुड गानों की सहायता से ब्रेन स्ट्रोक मरीजों का इलाज किया जायेगा

एम्स दिल्ली और आईआईटी दिल्ली इस पर साथ में मिलकर काम कर रहे हैं

एम्स दिल्ली अब ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए भारतीय संगीत की धुन का इस्तेमाल कर उन्हें बोलना सिखाएगा

ब्रेन स्ट्रॉक के बाद अपने सुनने और बोलने की क्षमता खो चुके मरीजों को वे संगीत के माध्यम से गुनगुनाना और बोलना सिखाएंगे

ब्रेन स्ट्रॉक आने के बाद लगभग 21 से 38 फीसदी मरीजों को अफीजिया हो जाता है। इसमें दिमाग का बायां हिस्सा काम करना बंद कर देता है। मरीज एक छोटा सा शब्द भी नहीं बोल पाता है

विदेशों में ऐसे मरीजों के लिए म्यूजिक थैरेपी का उपयोग अक्सर किया जाता है

अफीजिया में मरीज के दिमाग का बायां हिस्सा बिल्कुल भी काम नहीं करता लेकिन दायां हिस्सा पूरी तरह से स्वस्ठ रहता है जिसके कारण मरीज म्यूजिक को ना सिर्फ समझ पाता है बल्कि उसकी धुन को गुनगुनाता भी है

ऐ मेरे वतन के लोगों और रघुपति राघव राजा राम जैसे गानों की धुन मरीजों को सुनाई जायेगी