भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरियां
जानते हैं भारत की वो सरकारी नौकरियां जिनमें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है
IAS और IPS
IAS और IPS दोनों ही देश के बड़े पद होते हैं। IPS को SP के रूप में तैनात किया जाता है और IAS को कलेक्टर सह DM के रूप में तैनात किया जाता है
IAS को शुरुआत में 56,100 रुपए सैलरी मिलती है। बाद में ये 1 लाख रुपए से ऊपर हो जाती है
NDA और डिफेंस सर्विसेज
एक लेफ्टिनेंट की शुरुआती सैलरी 68000 रुपए होती है। मेजर बनने पर यह सैलरी 1 लाख रुपए तक हो जाती है
इसरो, डीआरडीओ साइंटिस्ट और इंजीनियर
इसरो में काम करने वाले डीआरडीओ साइंटिस्ट और इंजीनियर को शुरुआत में 60 हजार रुपए तक सैलरी मिलती है। बाद में ये 1 लाख से ज्यादा हो जाती है
इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज
इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शुरुआत में 60000 रुपए तक की सैलरी दी जाती है। कुछ दिनों बाद ये 1 लाख हो जाती है
पीएसयू जॉब्स
पीएसयू में चयनित इंजीनियरों को शुरुआती 60000 रुपए की सैलरी दी जाती है
विदेश मंत्रालय के ASO
विदेश मंत्रालय में एएसओ को शुरुआत में सैलरी 1.25 लाख रुपए दी जाती है। बाद में सैलरी और भी ज्यादा बढ़ जाती है