22 जनवरी को अयोध्या राममंदिर का उद्घाटन होने वाला है। ऐसे में पूरा देश राममय हो गया है।

ऐसे में बांसुरी बानने के लिए प्रख्यात शहर पीलीभीत के मुस्लिम कारीगरों ने भगवान रामलला के लिए एक खास बांसुरी बनाई है। इन कारीगरो में  एक मुस्लिम महिला भी है।

मु्लिम कारीगर महिला हिना परवीन का दावा है कि उनसे विश्व की सबसे लंबी बांसुरी बनाई है। ये बांसुरी अयोध्या जायेगी।

इस बांसुरी की लंबाई 21 फीट 6इंच है। जिसे 22 साल पहले आए असम के बांस से बनाया गया है।  

हिना परवीन ने बताया कि पूरा देश राम जी के आने का उत्सव मना रहा है। इसलिए मैंने ये बांसुरी बनाई है। इसके लिए हमने हिंदू संगठन के लोगों से बात की और अपनी भावना को व्यक्त किया।

हिना परवीन ने कहा, 500 सालों बाद अयोध्या में इतना भव्य  समारोह हो रहा है। प्रभु श्रीराम विराजमान हो रहे हैं। खुश में हर शहर से कुछ न कुछ भेंट पहुंच रही है। हमारा भी बांसुरी का कारोबार है तो हमने सोचा कि हमें भी कुछ अयोध्या भेजना चाहिए तो हमने सबसे लंबी बांसुरी बनाने का फैसला किया।