अगर आपको भी रेड कलर पसंद है तो शहनाज की तरह से इस आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। बोल्ड रेड मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने बोल्ड लिप्स के साथ इस लुक को क्रिएट किया है। जिसमें बेस को नॉर्मल रखा गया है बस आंखों पर लाइट रेड शेड और लिप्स पर डार्क रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इससे ये लुक और ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है।
इस लुक को चाहें तो आप डेली रख सकती हैं। इसमें बेस को थोड़ा ग्लॉसी रखा है। आंखों पर ब्राउन आईशैडो के साथ पतला लाइनर क्रिएट किया है, साथ में न्यूड लिपस्टिक को लगाया है।
नाइट पार्टी में जाने के लिए शहनाज गिल के इस गोल्ड ग्लिटर मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इससे स्किन ग्लॉसी और शाइनी लगती है साथ ही एक अलग सी चमक नजर आती है। इसके लिए आपको बेस को गोल्ड में रखना होगा और आंखों को ग्लिटर से हाइलाइट। लिपस्टिक में आप लाइट न्यूड ब्राउन शेड चूज कर सकती हैं।