अयोध्या से राम मंदिर की नई तस्वीरें आयी सामने, भव्यता और खूबसूरती देख दिल विभोर हो जायेगा

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है।

मंदिर के हर एक खंभों से लेकर हर हिस्से में की गई खूबसूरत नक्काशी का नजारा दिखाई दे रहा है।

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से ये खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें शेयर की गई है।

राम मंदिर के गर्भगृह कुछ ऐसे बनाया गया है कि 25 फीट दूर से श्रद्धालु भगवान राम की छवि निहार सकेंगे। दीवारों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी हैं।

मंदिर का गर्भगृह इसका मुख्य आकर्शण का केन्द्र बनेगा। यहीं पर भगवान राम को स्थापित किया जाएगाा। अब तक की जानकारी के अनुसार श्री राम का सिंहासन 3 फिट ऊंचा होगा और 8 फिट लंबा होगा।

तीन मंजिला राम मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। राम मंदिर में 5 मंडप (हॉल) होंगे। इसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप।

32 सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु सिंहद्वार से एंट्री कर सकेंगे। बुजुर्ग और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधायें होगी।

मंदिर के पास एक ऐतिहासिक कुआं (सीता कूप) है, जो प्राचीन काल का है।

मंदिर के निर्माण कार्य मे अबतक 600 करोड़ से अधिक का खर्च हो चुके हैं।