50 की उम्र में मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस के लिए फॉलो करें ये रूटीन

 बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा  इस उम्र में भी बेहद फिट और खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं।

बढ़ती उम्र में अगर आप भी यंग दिखना चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा के इस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं। योग के जरिए अदाकारा ने अपने आप को इतना फिट रखा है। इसके बाद अदाकारा जिम, स्विमिंग और वॉक भी करती हैं।

अदाकारा सुबह उठते ही सबसे पहले डिटॉक्स वाटर का सेवन करती हैं। आमतौर पर एक ग्लास गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीती हैं। ये पूरे दिन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा खड़े होकर पानी पीने के बजाय बैठकर पीने की सलाह देती हैं।

ब्रेकफास्ट में मलाइका अरोड़ा स्मूदी, ओट्स, गुड़ और शहद का सेवन करती हैं।

लंच में अदाकारा कार्ब, चिकन, हरी सब्जियां और फैट वाले फूड्स शामिल करती हैं। इसमें चावल, रोटी, अंकुरित फलियां और चिकन या मछली शामिल होता है।

शाम में मलाइका अरोड़ा जिम जाने से करीब एक घंटे पहले पीनट बटर सैंडविच खाना पसंद करती हैं। इसके साथ ही हेल्दी और डिटॉक्स वॉटर भी लेना पसंद करती हैं

डिनर में बॉलीवुड एक्ट्रेस उबली हुई सब्जियों का सूप और सलाद का सेवन करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के अनुसार फिट रहने के लिए रात में हल्का भोजन करना चाहिए।