पंजाबी सलवार की ये स्टाइलिश मोहरी डिज़ाइन पर हर कोई हार बैठेगा दिल 

प्लेन सूट को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप सलवार की मोहरी को डिजाइनर लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको कई तरह की फैंसी पैटर्न वर्क भी देखने को मिल जाएंगे।

सलवार की मोहरी के लिए फैंसी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह की कोई भी अपनी पसंद की खूबसूरत लेस को पोंचे में लगवा सकते हैं। इसमें आपको चौड़ी और किनारी में कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे

अगर आप हाथों से किए गए वर्क वाले डिजाइन को पहनना पसंद करते हैं तो मोहरी के लिए गोल्डन थ्रेड वर्क वाली कढ़ाई कर सकती हैं।

पंजाबी सूट लुक में अक्सर हम धोती स्टाइल सलवार को पहनना पसंद करते हैं। इसमें आपको रेडीमेड डिजाइंस भी कई देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप खुद कस्टमाइज की हुई सलवार पहन रही हैं तो इसमें आप इस तरह से लेस का इस्तेमाल करके डिजाइन बनवा सकती हैं। इसी तरह आप चाहें तो कमीज के घेरे पर भी लेस लगवा सकती हैं।

नेट वर्क एक बार फिर फैशन ट्रेंड में काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।

कट वर्क में आपको कई तरह के पैटर्न वर्क से लेकर फ्लोरल डिजाइंस में सलवार की मोहरी के डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा फूल-पत्ती डिजाइंस को पसंद किया जाने लगा है।

अगर आपको सलवार मोहरी के लिए  खास डिजाइंस चाहिए तो आप ये डिज़ाइन कॉपी कर  सकती हैं।