करवाचौथ पर Tara Sutaria के साड़ी - लहंगा लुक करें कॉपी

एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक्टिंग के साथ पेंटिंग भी करना खूब जानती हैं। एक्ट्रेस काफी दिनों से फिल्मों से दूर हैं।

 तारा के लहंगा और साड़ी लुक्स ग्रेसफुल और स्टाइलिश होते हैं। लड़कियां उनके लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

आसमानी रंग की साटिन साड़ी में तारा खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह का साड़ी लुक पार्टी परफेक्ट हो सकता है।

क्रीम कलर की बॉर्डर वाली साड़ी में तारा अच्छी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हेयर बन और गजरा लुक लिया है।

लाल रंग की बनारसी साड़ी में तारा सुंदर लग रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर ट्यूब ब्लाउज कैरी किया है।

ग्रे कलर की हैवी शिमर साड़ी में तारा स्टाइलिश दिख रही हैं। इस तरह का साड़ी लुक आप पार्टी के लिए ट्राई करें।

हैवी स्टाइल में मिरर वर्क वाला लहंगा लुक तारा ने लिया है। इस तरह का लहंगा लुक आप शादी पार्टी के लिए लें।

तारा ने पिंक कलर का हैवी ब्राइडल लहंगा स्टाइल किया है। शादी के लिए इस तरह का लहंगा लुक ले सकती हैं।

क्रीम कलर का हैवी फ्लेयर वाला लहंगा लुक आप अपनी सहेली की शादी में ले सकती हैं। तारा ने इसे ग्रेसफुल लुक में लिया है।