Sunday, September 29, 2024
Homeदेशप्रदेश का सबसे हॉट जिला रोहतक : जाट मतदाता निर्णायक भूमिका में,...

प्रदेश का सबसे हॉट जिला रोहतक : जाट मतदाता निर्णायक भूमिका में, दलित वोटर भी हार-जीत में होंगे सिद्ध

रोहतक। (शांतिप्रकाश जैन) : हरियाणा विधानसभा के अंतर्गत रोहतक जिले की चार विधानसभा सीटों पर बेहद रोचक मुकाबला होने जा रहा है। इस बार 2024 के चुनाव में जिले में न जाति, न धर्म, क्षेत्र का मुद्दा हावी नहीं है। केवल जिले में चौधर के नाम पर चुनाव होने जा रहा है। रोहतक जिले में पूर्व मुख्यमंत्री व निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा में कांग्रेस पार्टी के अंदर एक छत्र वर्चस्व है। उन्हीं की सिफारिश पर कांग्रेस उच्च कमान ने रोहतक जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन किया है।

रोहतक सीट से निवर्तमान विधायक भारत भूषण बतरा कांग्रेस प्रत्याशी है जबकि उनके मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर है। इनके अलावा जेजेपी के जितेंद्र बल्हारा, इनेलो के डिमोर आम आदमी पार्टी के बिजेंद्र सिंह हुड्डा इसके अलावा एसयूसीआई की मनीषा इनके अलावा मिशन एकता पार्टी के महेंद्र अपना भाग्य आजमा रहे है। इन प्रत्याशियों के अलावा 12 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में है।

प्रदेश में लगभग 22 प्रतिशत दलित मतदाता है। पिछले हुए विधानसभा चुनाव में अधिकांश दलित मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था। लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में दलित मतदाता कई भागों में विभाजित हो गए है। इनेलो का बसपा से गठबंधन तथा जेजेपी का आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन हरियाणा की राजनीति को प्रभावित कर सकता है। दलित मतदाता कांग्रेस और भाजपा में भी विभाजित हो सकते है।

रोहतक शहर में अब तक कांग्रेस, भाजपा, इनेलो, बसपा जजपा, आजाद समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी ने जिले में कोई बड़ी रैली नहीं की है। प्रदेश के स्थानीय नेताओं के प्रचार पर ही इन पार्टियों के प्रत्याशी आस लगाए बैठे है।
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा व कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर बताई जा रही है। रोहतक सीट पर कांग्रेस के भारत भूषण बतरा भाजपा के मनीष ग्रोवर के बीच, महम सीट से कांग्रेस के बलराम दांगी व भाजपा के दीपक हुड्डा के मध्य कलानौर आरिक्षत सीट पर कांग्रेस की शकुंतला खटक व भाजपा की रेणु डाबला के मध्य तथा गढ़ी-सांपला-किलोई सीट पर कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा व भाजपा की मंजू हुड्डा के बीच टक्कर बताई जा रही है। यह तो 8 अक्टूबर मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि किस प्रत्याशी ने बाजी मारी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular