Tuesday, April 16, 2024
Homeटेक्नोलॉजी5G in india: देश के 236 शहरों में जियो 5जी सर्विस शुरू,...

5G in india: देश के 236 शहरों में जियो 5जी सर्विस शुरू, यहां लिस्ट में देखें अपने शहर का नाम

Reliance Jio तेजी के साथ देश भर में अपने True 5G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने हरिद्वार में अपनी 5जी सर्विस लॉन्च की थी। अब कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने ट्रू 5जी नेटवर्क को देश के 10 और शहरों में ला रही है। इसके साथ ही जियो की ट्रू 5जी सर्विस अब देशभर के 236 शहरों में उपलब्ध है।

रिलायंस जियो ने आज छत्तीसगढ़ में रायगढ़स ओडिशा में तालचेर, पंजाब में पटियाला, राजस्थान में अलवर, तेलंगाना में मनचेरियल, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, उत्तराखंड में रुड़की, आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर, मदनपल्ले और प्रोद्दातुर में अपनी 5जी सेवाएं उपलब्ध कराईं। जियो के एक प्रवक्ता ने इस अवसर पर कहा, “हम आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राज्य सरकारों के आभारी हैं, जिन्होंने क्षेत्र को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में निरंतर समर्थन दिया है।”

Jio True 5G शहरों की लिस्ट

आंध्र प्रदेश – चित्तूर, एलुरु, गुंटूर, कडपा, काकीनाडा, कुरनूल, नरसरावपेट, नेल्लोर, ओंगोल, राजमहेंद्रवरम, श्रीकाकुलम, तिरुमाला, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, अनंतपुरम, भीमावरम, चिराला, गुंटकल, नंद्याल, तेनाली, हिंदूपुर, मदनपल्ले , प्रोद्दातुर

अरुणाचल प्रदेश – ईटानगर

असम – गुवाहाटी, सिलचर, नागांव, डिब्रूगढ़, जोरहाट और तेजपुर

बिहार – पटना, मुजफ्फरपुर, गया

चंडीगढ़

छत्तीसगढ़ – भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, रायगढ़, धमतरी

गोवा – पणजी

दिल्ली

गुजरात – अहमदाबाद, अहवा, अमरेली, आनंद, भरूच, भावनगर, भुज, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, गोधरा, हिम्मतनगर, जामनगर, जूनागढ़, कलोल, खंबलिया, लूनावाड़ा, मेहसाणा, मोडोसा, मोरबी, नदियाद, नवसारी, पालनपुर, पाटन , पोरबंदर, राजकोट, राजपीपला, सूरत, वडोदरा, वलसाड, वेरावल, व्यारा, वाधवान

झारखंड – धनबाद, जमशेदपुर, रांची

हरियाणा – अंबाला, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, थानेसर और यमुनानगर

कर्नाटक – बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बेंगलुरु, बीदर, बीजापुर, चिक्कमगलुरु, दावणगेरे, गडग-बेतागेरी, हासन, होसपेट, हुबली-धारवाड़, कालाबुरागी, मांड्या, मैंगलोर, मणिपाल, मैसूरु, शिवमोग्गा, तुमकुरु, उडुपी और चित्रदुर्ग

केरल – अलाप्पुझा, चेरथला, गुरुवयूर मंदिर, कन्नूर, कोच्चि, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, त्रिवेंद्रम

मध्य प्रदेश – भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री महाकाल महालोक, उज्जैन

महाराष्ट्र – अहमदनगर, अमरावती, औरंगाबाद, कोल्हापुर, मुंबई, नागपुर, नांदेड़-वाघाला, नासिक, पुणे, सांगली, सोलापुर, जलगाँव और लातूर

मणिपुर – इंफाल

मेघालय – शिलांग

मिजोरम – आइजोल

नागालैंड – दीमापुर, कोहिमा

ओडिशा – बालासोर, बारीपदा, भद्रक, भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर, कटक, झारसुगुड़ा, पुरी, राउरकेला, संबलपुर, बलांगीर, नाल्को, तालचेर

पुदुचेरी

पंजाब – अमृतसर, डेराबस्सी, खरार, लुधियाना, मोहाली, जीरकपुर, जालंधर, फगवाड़ा, पटियाला

राजस्थान – बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, नाथद्वारा, उदयपुर, अजमेर, अलवर

तमिलनाडु – चेन्नई, कोयम्बटूर, धर्मपुरी, इरोड, होसुर, मदुरै, सलेम, थूथुकुडी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर, वेल्लोर, कुड्डालोर, डिंडीगुल, कांचीपुरम, करूर, कुंभकोणम, नागरकोइल, तंजावुर और तिरुवन्नामलाई

तेलंगाना – हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा, निजामाबाद, वारंगल, आदिलाबाद, महबूबनगर, रामागुंडम, मनचेरियल

त्रिपुरा – अगरतला

उत्तराखंड – देहरादून, हरिद्वार, रुड़की

उत्तर प्रदेश – आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, नोएडा, प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी, मथुरा, गोरखपुर

पश्चिम बंगाल – आसनसोल, दुर्गापुर, कोलकाता, सिलीगुड़ी

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular