Thursday, April 25, 2024
Homeदिल्लीदिल्ली में 54 वर्षीय महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफना दी...

दिल्ली में 54 वर्षीय महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफना दी लाश

Delhi Crime news: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 54 वर्षीय महिला की हत्या कर क्रबिस्तान में लाश दफनाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने 11 जनवरी को महिला का शव कब्रिस्तान से बाहर निकाला गया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक महिला का नाम मीना है।

इस महिला की हत्या का आरोप चार लोगों पर आया है। आरोपियों की पहचान  रेहान (नाई), मोबिन खान (ऑटो रिक्शा चालक) और नवीन (दर्जी) और सय्यद अली (कब्रिस्तान का केयरटेर) के रूप में हुई है। चारों ही आरोपी मुस्लिम है। बताया जा रहा है कि मृतका मीना 2 जनवरी से ही अपने घर से लापता थी। परिजनों ने मंगोलपुरी थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी थी। मीना के परिवार को पहले से ही  मोबिन खान पर शक था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उसी ने मीना के साथ कुछ गलत किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर जांच शुरु की।

पुलिस ने शक के आधार पर सबसे पहले मोबिन खान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान जैसे ही पुलिस ने कड़ाई बरती मोबिन टूट गया और पूरे मामले का खुलासा कर दिया। मोबिन के खुलासे के बाद पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों (रेहान, नवीन और सय्यद अली) को भी गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular