Wednesday, May 31, 2023
Homeहरियाणाहिसारघर से भागी 2 युवतियां, बोली- हम बालिग है, लिव इन में...

घर से भागी 2 युवतियां, बोली- हम बालिग है, लिव इन में रहेंगी साथ

हिसार। हिसार में 2 लड़कियां घर से फरार हो गई। चर्चा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में एक साथ रहना चाहती हैं और इसी लिए दोनों ने ये कदम उठाया। फिलहाल एक युवती के परिजन शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे हैं। उन्होंने दूसरी लड़की पर उनकी बेटी को भगाने और चंडीगढ़ कोर्ट में शादी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों लड़कियों के घर छोड़ने के बाद से दोनों परिवार में तनाव है।

दो युवतियों के फरार होने का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज की बात को नकार दिया है। दोनों ने पुलिस को कहा कि वे बालिग हैं और एक साथ रहना चाहती हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की स्टेटमेंट रिकार्ड करके दोनों लड़कियों को भेज दिया। दोनों लड़कियों के एक साथ रहने के बाद उनके परिवारों में तनाव बना हुआ है। दोनों लड़कियां के घर आमने- सामने हैं, इस कारण झगड़े की आशंका है।

हिसार के एक क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 12 जनवरी को उसकी बेटी स्कूल में जाने की बात कहकर घर से चली गई। दोपहर को उसके बेटे के मोबाइल नंबर पर कॉल आई कि मैं अपनी सहेली के साथ चंडीगढ़ चली गई हूं और हमने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद फोन बंद हो गया।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले को ट्रेस किया तो पता दोनों लड़कियां पुलिस के समक्ष पेश हुई। एक लड़की 12 वीं में पढ़ती है और दूसरी कॉलेज में। दोनों लड़कियों ने बताया कि वे पिछले कई सालों से आपस में दोस्त है। दोनों ही बालिग है और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती है। हमें अपने परिवार वालों से खतरा है। इसलिए हम दोनों एक साथ रहना चाहती है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करके उन्हें भेज दिया।

एसएचओ पवन कुमार का कहना है कि हमने दोनों लड़कियों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर ली है। दोनों बालिग है और अपनी इच्छा से एक साथ रहना चाहती है। उन्होंने अपने मां बाप के साथ रहने से इनकार कर दिया है।

RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular