Tuesday, April 16, 2024
Homeबिहार18 दिनों तक 2 राज्यों की पुलिस रही परेशान, आखिरकार हाजीपुर से...

18 दिनों तक 2 राज्यों की पुलिस रही परेशान, आखिरकार हाजीपुर से पकड़ा मुजफ्फपुर का प्रेमी जोड़ा

Bihar News:बिहार पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस को अपने पीछे-पीछे दौड़ाने वाले प्रेमी जोड़े को आखिरकार पकड़ लिया।  फिल्मी अंदाज में आरपीएफ पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े को बरामद किया। यह प्रेमी जोड़ा पुलिस को चकमा देकर दिल्ली फरार हो गया था, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भी खोजबीन शुरू की तो दोनों वहां से भागकर बिहार के हाजीपुर मे छिपकर किराये के मकान मे रहने लगे।

Bihar News:बिहार पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस को अपने पीछे-पीछे दौड़ाने वाले प्रेमी जोड़े को आखिरकार पकड़ लिया।  फिल्मी अंदाज में आरपीएफ पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े को बरामद किया। यह प्रेमी जोड़ा पुलिस को चकमा देकर दिल्ली फरार हो गया था, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भी खोजबीन शुरू की तो दोनों वहां से भागकर बिहार के हाजीपुर मे छिपकर किराये के मकान मे रहने लगे।

ये पूरा मामला मुजफ्फरपुर का है। एक 17 वर्षीय नाबालिग अपने दादा-दादी के साथ साथ मुजफ्फरपुर जंक्शन गई थी। यहां से अपने दादा और दादी को चकमा देकर लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में दादा और दादी ने  पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। यह  प्रेमी जोड़ा पुलिस को चकमा देकर दिल्ली भाग गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भी खोजबीन शुरू की तो दोनों वहां से भी भागकर बिहार के हाजीपुर मे छिपकर किराये के मकान मे रहने लगे।

आरपीएफ के द्वारा पकड़ने जाने के बाद इस जोड़े को थाने में पेश किया गया। युवक का नाम रविंद्र पासवान है और वो गायघाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे लोग बीते दो सालों से एक दूसरे से प्यार करते है। परिजनों को इस बात की भनक लग चुकी थी। जिसके कारण वो लड़की को देहरादून भेज रहे थे। उसकी दादी टिकट कटा रही थी। जबकि, प्रेमी उसी समय दिल्ली का टिकट कटा चुका था। इसी बीच प्रेमी के साथ नाबालिग सप्तक्रांति एक्सप्रेस पकड़ कर फरार हो गई।

इस मामले की शिकायत लड़की की दादी ने रेलवे पुलिस में करवाई थी। इसमें शादी के नियत से पोती के अपहरण करने की बात पुलिस को बताई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। परिजनों ने बताया कि वह पोती को देहरादुन भेज रहे थे। इसी दौरान प्रेमी उसे ले गया।

पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने जानकारी दी कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दिल्ली पहुंची थी लेकिन, वहा से दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस वहां से खाली हाथ लौटी। इसी बीच लोकेशन हाजीपुर में मिला जिसके बाद उसे हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से बरामद कर लिया गया था। नाबालिग का कोर्ट मे 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular